इस फिल्म के सह-निर्देशक प्रदीप रंगवानी और सुब्रतो पॉल हैं। इस फिल्म में अरबाज खान और मंजरी फडणीस भी अहम भूमिका में हैं। बता दें कि महक चहल 'बिग बॉस' के सीजन 5 में नजर आ चुकी हैं।
महक ने एक बयान में कहा, 'मैं उस वक्त हैरान हो गई जब मेरी एक दोस्त ने मुझे यह क्लिप दिखाई। मुझे ध्यान आया कि यह तो मेरी फिल्म निर्दोष का ही सीन है। मैंने यह बात फिल्ममेकर्स को बताई है और वे इस मामले को देख रहे हैं।'
सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में नजर आ चुकीं महक ने आगे कहा, 'हमने कम से कम लोगों की मौजूदगी में इस सीन को शूट किया था और अब इसे लीक करने वाले की खोज की जा रही है। मैंने पहली बार ऐसा सीन शूट किया है।' बता दें, फिल्म 'निर्दोष' एक हत्या के रहस्य से जुड़ी कहानी है और यह 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।



إرسال تعليق