लंबे नाखून- लंबे नाखून वाले लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। कई बार छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी हो जाते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति बहुत ही अच्छी होती है। माना जाता है कि ये लोग हर काम को अपना 100 फीसदी देते हैं। इसलिए सफलता के आसार काफी ज्यादा रहते हैं।
चौड़े नाखून- चौड़े नाखून वाले लोग स्वास्थ्य संबंधी मामलों में श्रेष्ठ लाभ प्राप्त करते हैं। इसलिए शारीरिक रूप से भी शक्तिशाली होते हैं। हालाँकि ऐसे लोगों को भी गुस्सा बहुत जल्दी आता है। चौड़े नाखून लोग गहराई से सोचते हैं और स्पष्टवादी स्वभाव के होते हैं।
गोल और अंडाकार नाखून- गोल या अंडाकार नाखून वाले लोग हमेशा खुश रहते हैं। साथ ही ये लोग शांति प्रिय भी होते हैं। इन्हें वाद-विवाद पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग अपने काम को नए-नए तरीकों से करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता हैं।
चौकोर नाखून- चौकोर नाखून वाले लोग साहसी स्वभाव के होते हैं। ये गंभीर स्वभाव के साथ अच्छे नेता बनने की योगता रखते हैं। ये लोग अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी खुश रखते हैं और अपने कामों को समय पर पूरा करते हैं।
त्रिकोणाकार नाखून- त्रिकोण नाखून वाले लोग बहुत चतुर होते हैं। हर काम को नए अंदाज में करना इन्हें पसंद होता है. ये बहुत समझदारी से काम करते हैं। लोग इनके कामों के लिए इनकी प्रशंसा करते रहते हैं। ऐसे लोग हमेशा नए-नए विचार करते हैं तथा इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है।

إرسال تعليق