बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार की ‘केसरी’ का दमदार लुक आया सामने


अक्षय कुमार दनादन धमाके किये जा रहे हैं! जिसमें नया नाम है -'केसरी' का। ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के बाद ‘पैड मैन’ अब रिलीज़ को तैयार है। लेकिन, ताज़ा अपडेट यह है कि अब अक्षय एक और फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं! अक्षय की इस नयी फ़िल्म का नाम है –‘केसरी’।


केसरी को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है, चूंकि पहले इस प्रोजेक्ट के साथ सलमान ख़ान, करन जौहर भी जुड़े थे। लेकिन, बाद में सलमान ने अपने कदम पीछे खींच लिये। ख़बरें हैं कि इस फ़िल्म की कहानी ‘बैटल ऑफ़ सारागढ़ी’ की कहानी पर आधारित है।


अक्षय कुमार ने ट्विटर के माध्यम से ‘केसरी’ फ़िल्म में अपने पहले लुक की झलकी दे दी है। वह इसमें पगड़ी पहने पूर्ण रूप से सरदार के लुक में नज़र आ रहे हैं। इस बार उनका लुक उनकी तमाम फिल्मों से बिल्कुल जुदा है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस ख़बर की जानकारी देते हुए लिखा है कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मेरे कैरियर की सबसे ज्यादा महत्वाकांक्षी फ़िल्म की शुरुआत अब मैं करने जा रहा हूं।

Post a Comment

أحدث أقدم