पिछले कुछ दिनों में जहां डैड जाफरी ने जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान खींचा तो उनकी बेटी भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर आग लगा रही है।
जावेद की बेटी अलाविया जाफरी अब बड़ी हो गई है और अगर फिल्मों की तरफ रुख करती है तो बहुत सी हीरोइनों को चिंता में डाल सकती है क्यों कि खूबसूरती के मामले में अलाविया किसी से पीछे नहीं हैं।
26 साल की अलाविया अपने दो भाइयों मीजान और अब्बास से बड़ी हैं और फिल्हाल न्यूयॉर्क में रहती हैं। उनकी पढ़ाई धीरू भाई अंबानी स्कूल से हुई है।
अलाविया श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फ्रेंड हैं और अक्सर उनके साथ देखी जाती हैं। अलाविया शुरू में कैमरों के आगे आने से बचती थीं, लेकिन जाह्नवी के साथ रहने से उनकी हिचकिचाहट खत्म होती जा रही है।





إرسال تعليق