प्याज के इतिहास के बारे में ज्यादा कुछ किसी को भी मालूम नहीं है। लेकिन दुनिया के लिए चौकाने वाली बात तब सामने आई जब करीब पांच हजार साल पहले हुई खुदाई में प्याज के अवशेष मिले। काफी छानबीन और रिसर्च के बाद पता चला कि महिलाएं पहले प्याज का इस्तेमाल केवल खाने के लिए ही नहीं करती थी, बल्कि वह इसका इस्तेमाल ऐसे काम के लिए भी करती थी, जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
मिस्र में ईसा से तीन हजार साल पहले प्याज की खेती होने की बात सामने आई है। मिस्र के राजा रामसेस चतुर्थ की ममी में भी प्याज के अवशेष पाए गए थे। आपको बता दें कि पहले के समय महिलाएं प्याज का इस्तेमाल पूजा करने और अंतिम संस्कार के समय के लिए किया करती थी। इसके अलावा जिन महिलाओं को मां बनने में समस्या होती थी उनका इलाज डॉक्टर प्याज से ही करते थे। महिलाओं के अलावा प्याज का इस्तेमाल जानवरों के लिए भी किया जाता था।

إرسال تعليق