बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान आज भी फ्लैट में रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे सलमान ने अपनी निजी जिंदगी को बोरिंग बताते हुए कहा कि, वो आज भी एक कमरे वाले फ्लैट में सीमित हैं। वैसे सलमान के अलावा और भी कई बड़े सितारे हैं जिनके पास खुद का नहीं हैं बंगला....
1. सलमान खान
दबंग खान यानी सलमान आज भी एक कमरे वाले फ्लैट में रहते हैं। एक फिल्म के लिए 5 करोड़ से ज्यादा फीस लेने के बावजूद भाईजान ने इतने सालों में कोई बंगला नहीं खरीदा। सलमान बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।
2. अदिति राव हैदरी
फिल्म 'वजीर' और 'मर्डर 3' में काम करने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी पिछले आठ सालों से मुंबई में रह रही हैं, लेकिन उन्होंने अपना खुद का बंगला नहीं खरीदा। वह अंधेरी में किराए के फ्लैट में रहती हैं।
3. ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं ऋचा चड्ढा भी किराए पर रहती हैं। वर्सोवा के एक फ्लैट में वह पिछले सात सालों से रह रही हैं। ऋचा ने मसान, कैबरे, सरबजीत जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।
4. इलियाना डिक्रूज
साल 2012 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली इलियाना अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में किराए पर रहती हैं। इलियाना ने फिल्म 'रुस्तम', 'मैं तेरा हीरो' और बर्फी जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
5. नरगिस फाखरी
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी साल 2011 से मुंबई के बांद्रा में एक किराए के घर पर रह रहीं। 37 साल की इस अभिनेत्री ने 'रॉकस्टार' और 'अजहर' जैसी फिल्मों से सफलता प्राप्त की।

إرسال تعليق