भारतीय क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाडी बने विराट कोहली!


श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज तीसरा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में कोहली ने एक और शतक जमा दिया। टेस्ट कैरियर में कोहली का यह 20वां शतक है। इस तरह से वह दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने शतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। कोहली ने 110 गेंदों में शतक जमाया।

विराट कोहली और मुरली विजय आपस में तीसरे विकेट के लिए 302 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
कोहली का यह लगातार तीन टेस्ट मैचों में तीसरा शतक है। 

इस तरह सीरीज के सारे मैचों (कम से कम 3 मैचों की सीरीज) में शतक जमाने वाले वह दुनिया के छठवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 104*, दूसरे टेस्ट में 213 और तीसरे टेस्ट में 114 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم