रोजाना खाली पेट शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने से मिलते है ये चमत्कारी फायदे !!


अक्सर लोग सब्ज़ी में तड़के के लिए लहसुन का इस्तेमाल करते है। और लोग शहद का इस्तेमाल किसी तरह का काढ़ा बनाने में करते है। लेकिन आप अगर इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल करेंगे तो इससे बहुत जबरदस्त फायदे आपको मिलेंगे। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। अगर आप लगातार 7 दिन शहद में डूबा हुआ लहसुन का सेवन करेगें, तो कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। आइए इसे बनाने की विधि और इसका सेवन करने के फायदों के बारें में।

बनाने का तरीका
2-3 बड़ी लहसुन की कली लेकर उसे हल्का सा दबा कर कूट लें। फिर उसमें शुद्ध शहद मिलाये। इसे कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दें ताकी लहसुन में पूरा शहद समा जाए।

तो आइये जानते है शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे....

# शहद में डूबा हुआ लहसुन का सेवन करने से शरीर में गर्मी आती हैं। जिसके कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात मिल जाता है। 

# शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है। और शरीर स्वस्थ रहता है। 

# शहद और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।

# शहद और लहसुन के इस पेस्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल जाएगा।

# लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता हैं। जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।  

# लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

# अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

# यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है। इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण आप सेहतमंद रहते है।

# इनमें मौजूद फस्फोरस से दांत मजबूत रहते है। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

# लहसुन और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के मरीज के लिए बेहतर है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم