इन हसीनाओं की प्रेम कहानियों से जुड़ा सलमान खान का नाम


सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी अभी तक वह कुंवारे हैं। हलांकि बॉलीवुड के दबंग प्यार के चक्कर में तो कई बार पड़े। मगर हर बार उनका रिश्ता मंजिल पर पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर डालते हैं उनकी प्रेम कहानियों पर।

सलमान-शाहीन


बॉलीवुड में आने से पहले सलमान दिलीप कुमार की भतीजी शाहीन के प्यार में थे। शाहीन 90 के दशक में बॉलीवुड़ की कई फिल्मों में दिखी थी। सलमान खान और शाहीन के बीच कॉलेज के जमाने से प्यार था। सलमान और शाहीन की लव स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई और 1997 में शाहीन ने एक्टर सुमीत सहगल से शादी कर ली।

सलमान-संगीता बिजलानी


संगीता बिजलानी और सलमान खान की लवस्टोरी बॉलीवुड में चर्चा की विषय थी। लोग सलमान को संगीता के ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर जाने पहचाने जाते थे। संगीता और सलमान का अफेयर 5 सालों तक चला। दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था। सलमान और संगीता के शादी के कार्ड्स तक छप गए थे। लेकिन इसी दौरान सलमान की जिंदगी में आ गई सोमी अली। सोमी अली की खातिर सलमान ने संगीता से शादी नहीं की। इस बात का खुलासा खुद सलमान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था।

सलमान खान-सोमी अली


फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान को देख सोमी अली सलमान की इतनी बड़ी दीवानी हो गई कि वो इंडिया आ गई। अपने एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि '15 साल की उम्र में आपको नासमझी का लाइसेंस मिल जाता है। मैं सलमान दीवानी थी और उससे मिलने के लिए मैंने फिल्में ज्वाइन की'। करीब 8 सालों तक सोमी अली और सलमान खान का अफेयर चला। मगर दिल फेक आशिक सलमान का दिन उनकी फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर आ गया। जैसे ही सोमी को इस बात पता चला दोनों के बीच ऐश्वर्या को लेकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने एक रेस्टोरेंट में सोमी के सिर पर कोल्डड्रिंक की एक पूरी बोतल उड़ेल दी। सलमान के इस बर्ताव से नाराज सोमी उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए अमेरिका चली गई।

सलमान-ऐश्वर्या


फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर सलमान और ऐश्वर्या का प्यार शुरु हुआ। सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की भनक जब ऐश्वर्या के पेरेंट्स को लगी तो वो बहुत नाराज हुए। जिसके बाद ऐश्वर्या अपने मम्मी पापा घर छोड़ दिया और लोखंडवाला में एक फ्लैट लेकर रहने लगी। मगर चार साल बाद यह प्यार भी अधूरा रह गया। कहते हैं कि ऐश्वर्या को लेकर बहुत पसेजिव हो गए थे सलमान। ऐश्वर्या शाहरुख के साथ फिल्म चलते चलते की शूटिंग कर रही थी तभी सेट पर सलमान पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके साथ वह उनके साथ मारपीट भी करते थे। इस बात से परेशान होकर उन्हेंने सलमान के साथ अपना सारा रिश्ता खत्म कर दिया।

सलमान-कैटरीना


साल 2004 में सलमान की लाइफ में कैटरीना पर आ गया था। लंदन से इंडिया आई कैटरीना सलमान की बहन अलवीरा की फ्रेंड थी। घर की एक पार्टी में मेहमान बनकर आई थी कैटरीना। जिसके बाद सलमान कैटरीना की दोस्ती हो गई। 7 सालों तक कैटरीना सलमान की लाइफ में रही। साल 2012 में शादी का वादा भी हुआ था। खान परिवार भी कैट में अपनी होने वाली बहू को देखने लगा था। लेकिन उसी दौरान फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर कैटरीना रणबीर के प्यार में पड़ गई, और सलमान से किनारा कर लिया। खैर अब कैटरीना और रणबीर का भी ब्रेकअप हो चुका है।

सलमान-यूलिया वंतूर
अब सलमान की लाइफ में एंट्री हुई है यूलिया वंतूर की। यूलिया रोमानिया की मशहूर टेलिविजन एक्ट्रेस और होस्ट है। सलमान से इयूलिया की मुलाकात डबलिन में हुई थी। सलमान वहां फिल्म बॉडीगॉर्ड की शूटिंग के लिए गए थे। सलमान और यूलिया एक बार मिले तो फिर बहुत अच्छे दोस्त बन गए। यूलिया जब भ इंडिया आती हैं वह सलमान के घर पर ही रहती हैं। इसके साथ ही वह अब हमेशा के लिए इंडिया में बसना चाहती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم