1. थायरॉयड - ओम का उच्चारण करने से गले में कपंन पैदा होती है, जो थायरॉयड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
2. घबराहट - अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है, तो ओम के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं है।
3. तनाव - यह शरीर के विषैले तत्वों को दूर करता है, यानि तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है।
4. खून का प्रवाह - यह ह्दय और खून के प्रवाह को संतुलित करता है।
5. पाचन - ओम के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज होती है।
6. स्फूर्ति - इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।
7. थकान - थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय और कुछ भी नहीं है। ओम का उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव रहित हो जाता है।
8. नींद - नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसका जाप करने से निश्चित नींद आ जाती है।
9. फेफड़े - कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफडों में मजबूती आती है।
10. रीढ़ की हड्डी - ओम के पहले शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होता है। इस कंपन से रीढ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ जाती है।

إرسال تعليق