आख़िरकार मिस वर्ल्ड का ख़िताब जितने वाली भारतीय सुंदरी बॉलीवुड से दूर नहीं रह सकी। और मिस वर्ल्ड बनने के बाद कल मानुषी छिल्लर मुंबई में आयोजित Filmfare Glamour And Style Awards में शिरकत करने पहुंची।
जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ वो रेड कार्पेट पर नज़र आईं। यहां पर मानुषी मिस वर्ल्ड का क्राउन पहनकर पहुंची थीं। रेड कार्पेट पर मानुषी शिमरी shimmery गाउन में पहुंची थीं और बिल्कुल प्रिंसेज लग रही थीं।
हरियाणा के सोनीपत जिले में ऑल-गर्ल्स मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करते हुए मानुषी ने चीन के सान्या में विश्व सुंदरी 2017 का ताज जीता।
'मिस कैंपस प्रिंसेस' और 'मिस हरियाणा' का खिताब जीत चुकीं मानुषी ने कहा, "मैं खुश हूं कि विश्व सुंदरी प्रतियोगिता ने मेरी परियोजनाओं में गहरी दिलचस्पी ली है। अब, मैं इसका विस्तार कर सकती हूं और बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सकती हूं।"




إرسال تعليق