बॉलीवुड में हर साल न जाने कितनी ही फिल्मे रिलीज होती है। इन फिल्मो में कई फिल्मे हिट होती है तो कई बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर जाती है फिर चाहे इन फिल्मो में कोई बड़ा अभिनेता ही क्यों न हो। आज हम आपके लिए लाये है साल 2017 की बड़ी फ्लॉप फ़िल्में जिन्होंने इन सितारों के लिए बॉलीवुड के दरवाजे करीब करीब बंद कर दिए है।
ट्यूबलाइट -
सलमान का नाम ही जहाँ फिल्म को हिट बनाने के लिए काफी होता है उनपर भी इस फिल्म को लेकर सवाल उठ गए थे। और यह फिल्म बुरी तरिके से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
आ गया हीरो -
गोविंदा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 1 करोड़ का रहा।
मशीन -
बॉलीवुड के सफलतम निर्देशकों में से एक अब्बास-मस्तान की जोड़ी कितनी ही हिट दे चुके है पर अपने बेटे को पहली फिल्म में हिट देने में नाकामयाब बने। इस बहुप्रतीक्षित का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 3.15 करोड़ का रहा।
नूर -
सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 7 करोड़ का बिसनेस किया। और यह फिल्म लागत वसूलने में भी नाकामयाब रही थी।
बैंक चोर -
यश राज बैनर तले रिलीज़ हुई इस फिल्म से खास उम्मीद तो नहीं थी पर ये इतनी बड़ी फ्लॉप होगी ये भी शायद किसी ने नहीं सोचा था। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 8 करोड़ का रहा।






إرسال تعليق