PHOTOS: कैटरीना कैफ ने 'वॉग इंडिया' के लिए कराया हॉट फोटोशूट


कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में काफी बिजी है।


ऐसे में उन्होंने हाल ही में 'वॉग इंडिया' के लिए एक फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।


बाइक के साथ कराए इस फोटोशूट का एक वीडियो भी उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है। कैटरीना इस वीडियो और तस्वीरों में हमेशा की तरह बेहद हॉट नजर आ रही हैं।


उनकी इन्हीं अदाओं को देखते हुए फैंस कमेंट बॉक्स में कैटरीना की तारीफ करने नहीं थक रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों 'टाइगर जिंदा है' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।


फिल्म के ट्रेलर के साथ दो गानें भी रिलीज कर दिए गए हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त कब्जा जमाया हुआ है।


फिल्म की शूटिंग की शुरुआत से ही सेट से तस्वीरें आने का सिलसिला चल रहा था जिन्हें देखने के बाद कहा जा रहा था कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने वाला है।


लेकिन हाल ही में रिलीज हुए गाने 'दिल दियां गल्ला' में कैटरीना और सलनाम की रोमांटिक केमेस्ट्री भी किसी से छुपी नहीं रही है।


आपको बता दें कि कैटरीना ने सलमान खान के साथ 'वॉग' मैग्जीन के कवर पेज के लिए भी फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।

Post a Comment

أحدث أقدم