प्यार में पड़ने के बाद अक्सर ये काम करते हैं लड़के..!!


किसी भी दोस्त या रिश्तेदार के एंगेज्ड होते ही लोग अक्सर उसे छेड़ने लग जाते हैं कि वो बदल गया है। क्या आप जानते हैं प्यार में पड़ने के बाद अक्सर लड़के क्या काम करने लग जाते हैं, उनमें क्या बदलाव आते हैं।

1. हमेशा लेट लतीफ कहे जाने वाले लड़के एंगेज्ड होते ही अपने टाइम का बहुत ध्यान रखते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के टाइम को वो एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहते। हमेशा कोशिश करते रहते हैं कि गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वो टाइम से पहले ही पहुंचे।

2. रिश्ते में पड़ते ही जो लड़के दोस्तों पर खर्च करने से पहले दस बार सोचते थे वो अपनी गर्लफ्रेंड पर कई हजार यूं ही खर्च कर डालते हैं। उनका रिश्ता उनकी जेब के खर्च को दोगुना कर देता है।

3. रिलेशनशिप में पड़ते ही लड़के बहानेबाज हो जाते हैं। अपने साथी से मिलने के लिए वो कभी बॉस से तो कभी माता-पिता से ढेरों बहाने बनाने लगते हैं।

4. रिश्ते में पड़ते ही लड़के कई बार अपने साथी के बारे में सोच सोचकर अकेले ही मुस्कुराने लग जाते हैं। खास बात तो ये हैं कि ऐसा करते वक्त वो दुनिया से बिल्कुल अनजान रहते हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم