यहां है कलयुग की पांचाली, द्रोपदी जैसी गुजरती है हर रात!!


भारत के ग्रंथो में एक महान ग्रन्थ है महाभारत , जिसमें इस महान देश कि पुरातन  गाथा है। हम महाभारत के बारे में बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। महाभारत के पाँचों  पांडव युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव सगे भाई थे और  पांचो की एक पत्नी द्रोपती थी। अभी तक यह सिर्फ हमने महाभारत में ही सुना हैं कि  एक पत्नी के पांच पति। ऐसी ही एक नई जानकारी सामने आयी है। एक गाँव जहाँ महाभारत की इस  स्थिति को दोहराया जा रहा है। भारत के एक गांव में महिलाओं को उनके पहले पति के साथ-साथ अपने पति के भाइयों से भी शादी करनी होती  है और यह उस गांव की परंपरा है।

उत्तराखंड के देहरादून के एक गांव की कहानी महाभारत की द्रौपदी से मेल खाती है। इसी गाँव की २१ साल की राजो के अनुसार - सबसे पहले राजो की शादी गुड्डू से कराई गई, उसके बाद राजो की शादी गुड्डू के भाईयों से भी कराई गयी, और वह  गुड्डू के भाई बैजू (32), संत राम (28), गोपाल (26) और दिनेश (19) की पत्नी भी बन गई।

राजो अपने सभी पतियों के साथ एक कमरे में ही रहती है, और बारी-बारी से सबके साथ रात गुजारती है। उस दौरान बाकी के चार भाई नीचे चादर बिछा कर सोते हैं । उनका एक 18 महीने का बेटा भी है, लेकिन 5 पति के होने से यह नहीं पता कि उसका पिता कौन है। गाँव वालों के अनुसार इस प्रथा का मुख्य कारण यह माना जाता है, की शादी के बाद भाइयों में संपत्ति का बंटवारा ना हो और सारा परिवार साथ ही रहे।

Post a Comment

और नया पुराने