अनिंद्रा की वजह आप भी हैं खासे परेशान तो इन 7 टिप्स से आएगी गहरी नींद


लोग अनिंद्रा की वजह से खासे परेशान रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की 86 प्रतिशत आबादी किन्हीं न किन्हीं कारणों से अनिद्रा से पीड़ित है। आइए आपको बताते हैं ऐसे खास टिप्स जो एक अच्छी नींद के लिए जरूरी है....

1. योग ब्लड प्रेशर को व्यवस्थित कर शांति देता है, लेकिन अगर योग का समय नहीं भी निकाल पा रहे हैं, तो नींद में जाने से पहले दाएं नथुने को बंद कर थोड़ी देर बाएं नथु
ने से सांस लें। गहरी नींद आएगी।


2. आप बिस्तर पर लेटे हैं और कुछ सोच रहे हैं, तो जाहिर सी बात है मानसिक और शारीरिक तनाव होगा। ऐसे में शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें, सोचना भी बंद कर दें. बड़े आराम से नींद आ जाएगी।

3. अगर आपको नींद नहीं आ रही है, और आंखे बंद करके लेटे हैं, तो आंखो को खोल लीजिए, और मन ही मन सोचिए कि मुझे आज नहीं सोना। कुछ देर में आपकी आंखे अपने आप बंद हो जाएंगी और आप गहरी नींद में चले जाएंगे।

4. अगर नींद नहीं आ रही, तो आप अपने सर को सहला सकते हैं या पेट को सहला सकते हैं या किसी ओर अंग को। इससे आपको नींद आ सकती है।


5. आंखो को जोर लगाकर बंद कीजिए, फिर खोलिए। ये क्रिया तीन से चार बार अपनाने पर गहरी नींद आएगी।

6. आप किसी चीज के बारे में सोच रहे हैं, जो उसे विजुअलाइज करने की कोशिश करें। लगेगा आपकी आंखों के सामने कोई फिल्म चल रही है। थोड़ी ही देर में आप उसी में खोकर नींद की आगोश में चले जाएंगे।

7. अगर नींद नहीं आ रही है, तो आंखे बंद कर लें। कंधों को ढीला छोड़ दें। सोचने की प्रक्रिया बंद कर दें। मुंह बंद रखें और नांक से सांस ले। ये प्रक्रिया आपको नींद के करीब ले जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم