शादी की फर्स्ट नाइट की इन 5 दिलचस्प बातों का रखें ध्यान..!!


अगर आपकी शादी होने जा रही है तो अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शादी की पहली रात जहां एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है, वहीं से जीवन का एक नया पड़ाव भी शुरू हो जाता है। तो ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि शादी की पहली रात को किन चीजों के बारे में बात करनी चाहिए और आपकी कौन सी बातें इस खूबसूरत लम्हें को बिगाड़ सकती हैं.....

1. शादी की पहली रात में अपने अतीत को लेकर कोई बात न करें क्योंकि ये बातें आपके  रिश्ते को शुरू होने से पहले ही खत्म कर सकती है। अगर आपका पार्टनर पूछता भी है तो उससे अपने अतीत के बारे में कोई बात न करें।

2. पहली रात परिवार के बारे में बातचीत न करें। इससे साथी पर गलत इम्प्रेशन जाता है।  हो सकता है आपका साथी परिवार को लेकर आपके बारे में कोई राय बना ले।

3. शादी की पहली रात एक दूसरे को जानने और समझने की रात होती है। तो ऐसे में शारीरिक संबंध की जल्दबाजी दिखाना ठीक नहीं। अपने साथी की रजामंदी का भी ध्यान रखें।

4. साथ ही इसका ख्याल जरूर रखें कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, इसलिए आपके साथी में सारी खूबियां हों यह जरूरी नहीं है। पहली रात उसकी कमियां निकालकर आप रिश्ते में खटास ही पैदा करेंगे।

5. आपको बोलना पसंद है और खूब सारी बातें करते हैं। पर पहली रात आप सिर्फ अपनी ही ना कहें। साथी की भी सुनें। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और वह सम्मानित भी महसूस करेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم