ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली डैना विलियमसन दुनियाभर की सैर कर खूब पैसा कमाती है। 19 साल की डैना विलियमसन सिर्फ डोनट खाकर और विदेशों में घूमकर लाखों रूपए कमा रही है। पेशे से ट्रेवल ब्लॉगर डैना ने जब 8 साल की थीं तभी से उन्हें घूमने-फिरने का शौक लग गया था। उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि उनका ये शौक उन्हें दुनियाभर में फेमस करा देगा।
पहले तो डैना सिर्फ अपने शौक के लिए ही दुनिया घूमा करती थी। वो जहां भी जाती थी वहां की तस्वीरें क्लिक कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती थी। दो साल पहले 2015 में उन्होंने Wandering Donut नाम का एक पेज बनाया जहां उन्होंने ट्रैवलिंग ब्लोग्स लिख,शेयर करना शुरू किया।
2 साल के अंदर ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हो गए। कुछ समय बाद उन्हें कई देशों में टूरिज्म प्रमोट करने के लिए बुलाया जाने लगा। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी मिलने लगी।
इसके अलावा डैना की वेबसाइट को जमकर स्पॉनसरशिप भी मिला। देना बताती है कि, उन्होंने फिलीपींस में टूरिज्म कैंपेन और न्यूजीलैंड में जूस कैंपेन किया। इसके आलावा उन्हें अब कई इवेंट्स और प्रमोशन के ऑफर भी आ रहे हैं।





إرسال تعليق