कपूर :- हिंदू धर्म में पूजा के समय इसका इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके धुएं से घर का वातावरण भी ठीक होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
नमक :- नमक को सौभाग्य का रुप माना जाता है। अगर आप चाहते है कि आपका भी दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएं तो इसके लिए चुटकी भर नमक को लेकर अपने बाएं कंधे के ऊपर से फेंक दे। इसके अलावा आप चाहे तो नहाने वाले पानी में नमक डालकर स्नान करें। इससे भी आपको फायदा मिलेगा।
खुशबूदार अगरबत्ती :- अगर आप चाहते है कि आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएं तो इसके लिए अपने घर में खुशबूदार अगरबत्ती का इस्तेमाल करें। इससे आपके घर से दरिद्रता चली जाएगी।
शीशा :- कहा जाता है कि शीशा भी हमारे घर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक स्त्रोत है। अगर आप चाहते है कि आपके घर नकारात्मक ऊर्जा न आए। तो कभी भी टूटा हुआ शीशा घर में न रखें। इससे आपके घर द्ररिदता का वास रहता है।

إرسال تعليق