पथरी का दर्द बहुत ही असहनीय होता है। और लोग इसके लिए अंग्रेजी से लेकर देशी दवाइयों का इस्तेमाल करते है। लेकिन तुर्की में हाल में हुए एक शोध ने भारतीय मूत्र रोग विशेषज्ञों के होश ही उड़ा दिए। इस अध्ययन का दावा है कि सप्ताह में कम से कम तीन से चार बार शारीरिक संबंध बनाने से गुर्दे की पथरी खुद ही बाहर निकल जाती है।
भारतीय मूत्र रोग विशेषज्ञों ने भी इस शोध पर सहमति जताते हुए भले ही कहा हो कि इस दौरान निकलने वाला एक महत्वपूर्ण यौगिक और हृदय का स्वास्थ्य छोटी पथरियों के खुद ही बाहर निकलने में मददगार हो सकता है, लेकिन अपने मरीजों को वे नियमित सम्भोग करने की सलाह तो नहीं दे सकते।
मुंबई के नानावती अस्पताल में मूत्र रोग विशेषज्ञ संजय ने आईएएनएस को बताया, सम्भोग के दौरान शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनता है और उत्तेजना की अवस्था में मूत्रनलिका से बाहर निकलता है, जो बहुत ही सुखद अहसास देने वाला होता है। हालांकि इसे साबित करने के लिए अभी पर्याप्त चिकित्सकीय परीक्षण किए जाने की जरूरत है।
क्लीनिक ऑफ अंकारा ट्रेनिंग एंड रिसर्च हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने शोध में शामिल 75 प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर आंकड़े जुटाए। शोध में दावा किया गया है कि शोध में हिस्सा लेने वाले और 5 मिलीमीटर से छोटे आकार की पथरी से पीड़ित 83 फीसदी प्रतिभागियों के गुर्दे से ये पथरियां नियमित सम्भोग करने के बाद अपने आप ही निकल गईं।

إرسال تعليق