पिता के सपने को पूरा करने के लिए बंदिशें तोड़ बेखौफ फीमेल बाइकर बनी यह लड़की!


पिता मोटरसाइकिल पर पूरी दुनिया की सैर करना चाहते थे। मगर, कम उम्र में ही उनकी मौत हो गई और साथ ही उनके सपने का भी अंत हो गया। मगर, जब यह बात उनकी बड़ी बेटी इरफान को पता चली, तो उसने पिता के सपने को पूरा करने का फैसला किया।

लड़कियों की खूबसूरती को इस पैमाने से नापते है लड़के..!


लाहौर की रहने वाली 21 साल की छात्रा जेनिथ के लिए यह जोखिम भरा कदम था। मगर, जिस बहादुरी के साथ उसने इस चुनौती को स्‍वीकार किया, उसके कारण वह पिछले दो सालों में एक बेखौफ फीमेल बाइकर के रूप में उभरी है। रूढ़िवादी देश पाकिस्‍तान में जेनिथ ने कई बंदिशों को तोड़ते हुए बाइक पर पूरे देश की यात्रा की। मगर, यह इतना आसान नहीं था। मैं कन्फ्यूज्ड थी कि एक साथ गियर, क्लच और ब्रेक कैसे मैनेज कर पाऊंगी। मैं बहुत ज्यादा कन्फ्यूज्ड थी, लेकिन बाद में सब पर कंट्रोल कर लिया।


जेनिथ ने बाइक से पहली यात्रा पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में की। इसके बाद पहाड़ों, नदियों से होते इस्लामाबाद के बाहरी इलाके मुरी की यात्रा की। मुरी पश्चिमी हिमालय की तलहटी दक्षिणी ढलानों पर स्थित है। यहां से इरफान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद गईं। इसके बाद वह उस इलाके से होते हुए नीलम घाटी के जंगलों से गुजरीं। यह बेहद खूबसूरत इलाका है।

इस फेस्टिवल में पवित्र लड़की पाने के लिए कपडे उतारकर सड़कों पर आते है लोग


इन यात्राओं के बारे में उसने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि जब मैं सड़क पर होती थी तो लगता था कि मेरे दिमाग, शरीर और आत्मा एक साथ हो रहे हैं। मैं खुद को आजाद महसूस कर रही थी। सच में बिल्कुल अलग और स्पेशल अहसास हो रहा था। बेहद भावुक और मुक्त सफर।

Post a Comment

और नया पुराने