किताब पढ़ने की आदत आपकी रोमांस लाइफ को बना सकती है बेहतर


आपने शायद ही कभी सोचा हो कि आपके घर में मौजूद एक किताब आपकी लव जीवन को पहले से बेहतर बना सकती है। हाल ही में एक डेटिंग साइट द्वारा किये गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि किताब पढ़ने का शौक आपके ऑपोजिट सेक्स को आपकी ओर ज्यादा आकर्षित करता है।

पढ़े: उम्र के इस दौर में लड़के हो जाते है सबसे ज्यादा एक्साइटिंग

इस डेटिंग साइट द्वारा कराये गए इस सर्वे में ये बात भी सामने आयी है कि,’जो लोग अपनी डेटिंग प्रोफाइल में रीडिंग को बतौर हॉबी जाहिरकरते हैं उन्हें ऐसा न करने वाले लोगों की तुलना में 19 पर्सेंट ज्यादा प्रपोजल मिलते हैं’। लड़कियों के मामले में भी कुछ ऐसा ही होता है।

इस सर्वे में ये बात भी सामने आयी है कि, जो लड़कियां अपनी डेटिंग प्रोफाइल में रीडिंग को बतौर हॉबी दर्शाती है, उन्हें बाकी लड़कियों की तुलना में 3 फीसदी अधिक प्रपोजल मिलते हैं’। इस सर्वे में कुछ चौकाने वाली बातें भी सामने आयी है। स्टडी में खुलासा हुआ है कि, ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ व हैरी पॉटर की बुक्स को पसद करने वाले युवाओं को 16 फीसदी तक ज्यादा प्रपोजल मिलते है।

पढ़े: इन पांच आदतों वाली लड़कियों को भूल से भी डेट नहीं करनी चाहिए!

Post a Comment

और नया पुराने