अपने गुस्से की वजह से मशहूर हैं ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़!


फ़िल्मी हीरो जब पर्दे पर गुस्सा दिखाते हैं, तो उन्हें तालियां मिलती हैं, मगर जब यही गुस्सा वो असल ज़िंदगी में ज़ाहिर करते हैं तो विवादों में आ जाते हैं। आज हम आपको बताते है बॉलीवुड के सबसे गुस्सैल सेलेब्रिटीज़.....

वेकेशन पर छाया शमा सिकंदर बिकिनी अवतार, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें हुई

सुशांत सिंह राजपूत



सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे सेलेब्रिटी हैं, गुस्सा जिसकी नाक पर रहता है। राब्ता के प्रमोशन के दौरान ऐसे दो मौक़े आए, जब मीडिया के सवालों पर सुशांत आपा खो बैठे।

सैफ़ अली ख़ान



सैफ़ अली ख़ान भी टेंपर लूज़ करने के लिए ख़बरों में रहे हैं। 2012 में एक एनआरआई बिजनेसमैन ने पुलिस में सैफ़ के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ करवाई थी कि उन्होंने मुंबई के एक होटल में उसके साथ मारपीट की है।

सलमान ख़ान



सलमान ख़ान अब भले ही मिस्टर कूल दिखने लगे हों, मगर एक वक़्त था जब दबंगई दिखाने में चूकते नहीं थे। कुछ साल पहले अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी से लौटते वक़्त सलमान ने एक फैन को थप्पड़ मार दिया था।

ऋषि कपूर



वेटरन एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया के साथ रियल लाइफ़ में भी अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं। पिछले साल गणपति विसर्जन के दौरान एक फोटोग्राफर पर ऋषि इतना भड़क गए कि उसे धक्का दे दिया।

शाह रुख़ ख़ान



कुछ साल पहले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान शाह रुख़ ख़ान ने भी आपा खो दिया था। एक सिक्योरिटी पर्सन ने किंग ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान को कथित तौर पर पुश किया था, जिसके बाद शाह रुख़ भड़क गये और गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया।

गोविंदा



कई साल पहले एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला अदालत तक पहुंचा और कोर्ट ने गोविंदा को माफ़ी मांगने के साथ फैन को मुअावज़ा देने का आदेश दिया था।

रणबीर कपूर



बांद्रा इलाके में रणबीर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ डिनर के लिए गए हुए थे। जब फोटोग्राफर्स फोटो ले रहे थे, तो रणबीर ने एक से कैमरा मांगा। फोटोग्राफर ने कैमरा दे दिया। रणबीर कैमरा अपने साथ लेकर चले गए।

किसी एक्ट्रैस से कम नहीं तापसी पन्नू की बहन, जीती हैं ऐसी लाइफ

Post a Comment

और नया पुराने