वृश्चिक और मीन राशि के जातक
वृश्चिक और मीन राशि के लोगों का भी शादीशुदा जीवन अच्छा नहीं रहता है। जहां एक ओर वृश्चिक राशि के जातक पजेसिव और कमांडिंग होते हैं , वहीं दूसरी ओर मीन राशि के लोग जनरस होते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोगों में शादी के बाद बहुत लड़ाइयां होती हैं। जिसके कारण इनका कांबिनेशन सबसे बेकार माना जाता है।
तुला और वृषभ राशि के जातक
तुला और वृषभ राशि के जातकों में प्यार तो बहुत होता है , लेकिन वो शुरुआत में। जब ये लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो रिश्तों को संभाल नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए कि दोनों राशियों का स्वामी शुक्र है।
मकर और कुंभ राशि के जातक
इन दोनों ही राशियों के लोगों को आपस में शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ये दोनों राशियां आपस समझ-बूझ के मामलों में मात खा जाती हैं। इन दोनों का स्वामी शनि है।
सिंह और कर्क राशि के जातक
सिंह और कर्क राशि के लोगों को भी आपस में शादी करने से बचना चाहिए। एक राशि का स्वामी सूर्य है और दूसरी राशि का स्वामी चंद्र है। ये राशियां आग और पानी की तरह होती हैं।
धनु और कर्क राशि के जातक
दोनों के पर्सनालिटी ट्रेट में काफी फर्क होता है। जब धनु राशि के लोग किसी चीज से मूव ऑन हो जाते हैं तो कर्क राशि वाले उसी चीज से जुड़े हुए रहते हैं। एक समय पर अगर एक इमोशनल है तो दूसरा प्रैक्टिकल होता है।
कन्या और मिथुन राशि के जातक
कन्या और मिथुन राशि के जातक दोनों ही रियलिस्टीक पर्सनालिटी वाले होते हैं। ये लोग इमोशनली काफी स्ट्रांग होते हैं। इन दोनों ही जातकों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रहती , क्योंकि एक-दूसरे के लिए इनके मन में मिश्रित फीलिंग्स होती हैं।

إرسال تعليق