वहीं जब वह हॉट सीट पर बैठीं तो बहुत ही शानदार खेलीं। शुक्रवार को नेहा 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉटसीट पर विराजमान हुईं। बता दें कौन बनेगा करोड़पति सीजन-9 का पांचवा एपिसोड खास था। केबीसी के इस एपिसोड में पहली बार किसी ने अब तक की सबसे बड़ी धनराशि जीता। ये धनराशि जीतने वाली कंटेस्टेंट बिहार के नालंदा की रहने वाली नेहा कुमारी थीं।
एक गृहिणी होने के बावजूद उन्होंने हॉट सीट पर बैठकर ब्लड तरीके से सवालों के जवाब दिए। बता दें कि वह फास्टेस्ट फिंगर में राउंड में सिर्फ 4.84 सेकेंड में जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंची थीं। 25 लाख की धनराशि जीतकर उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला लिया था।

إرسال تعليق