शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी सुहाना के साथ तस्वीर


बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई है। अपने पढ़ाई के सिलसिले में आजकल लंदन में रह रहीं सुहाना बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। अक्सर अपने बेटे अबराम के साथ तस्वीरें पोस्ट करने वाले शाहरुख़ खान ने इस बार अपनी लाडली बेटी सुहाना के साथ तस्वीर साझा की।
हालांकि, शाहरुख खान द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि वह अपनी बेटी को काफी मिस कर रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन दिया है, जब बच्चे स्कूल चले जाते हैं और आपके आस पास यह बताने के लिए नहीं होते कि आप एक फोटो में कितने फिल्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हो।

सुहाना अभी सिर्फ 17 साल की हैं और वह शाहरुख खान के दोस्त और फिल्म मेकर करण जौहर की निगरानी मे हैं। वह अभी से ही अपने बॉलीवुड करियर की तैयारी में लगी हुई हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही किंग खान ने बताया था कि उनकी बेटी बॉलीवुड में आना चाहती है लेकिन इसके लिए पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم