दरअसल पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रैस पारुल गुलाटी ने बताया की इंडस्ट्री में आने की वजह फेसबुक है। जब पारूल 12वीं क्लास में पढ़ रही थी, तब एक मॉडलिंग कंपनी ने उन्हें फेसबुक पर ढूंढा था। बता दें कि पारुल को फेसबुक पर अपने इमेजेज शेयर करने का शौक है, इसी के चलते उन्हें पहला मॉडलिंग असाइनमेंट 17 साल की उम्र में मिल गया था। वे आगे बताती है कि इस तरह पढाई के साथ काम करती चली गयी, फिर एक डायरेक्टर ने कहा तुम एक्टिंग में क्यों नहीं हाथ आजमाती। बस फिर क्या था उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हालाँकि उन्होंने एक्टिंग में आने से पहले थिएटर की ट्रेनिंग ली और लन्दन के रॉयल एकेडेमी से एक्टिंग भी सीखी।
एक्ट्रैस पारुल गुलाटी पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस है, उनका करियर 12वीं क्लास में ही शुरू हो गया था। पारुल अपनी सक्सेस का क्रेडिट सोशल मीडिया को देती है, उनका कहना है वह फेसबुक की वजह से ही इंडस्ट्री में आई। इससे पहले उन्होंने एक्टिंग में आने का पहले कभी सोचा भी नहीं था।



إرسال تعليق