सनी को कॉपी करती हैं ये भोजपुरी एक्ट्रैस अपना नाम बदल कर किया सनी सिंह


भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रैस पल्लवी सिंह पूरी तरह से सनी से प्रभावित हैं, इसलिए वह सनी को कॉपी करती हैं। यहां तक कि उन्होंने अपना नाम भी पल्लवी सिंह से बदल कर सनी सिंह रख लिया है।


खबरों की मानें तो अब सभी पल्लवी को सनी लियोनी तो नहीं सनी सिंह कहकर बुलाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली पल्लवी सिंह को उनके दोस्त हमेशा ही कहते थे कि उसका चेहरा बिल्कुल सनी लियोनी जैसा है और फिगर भी, कुछ तो पल्लवी को सनी ही कहकर बुलाते थे।


बताया जाता है कि पल्लवी ने सनी को 2012 में पहली बार टीवी पर देखा था। उसके बाद पल्लवी को लगा कि उनका चेहरा उनसे मिलता है। तब से ही वह सनी को अपना रोल मॉडल मानने लगी। हमशक्ल जैसी दिखने के कारण लोग उन्हें सनी कहते थे, जो उन्हें अच्छा लगता था।


बता दें कि पल्लवी ने सबसे पहले भोजपुरी फिल्म 'लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा' में पवन सिंह की पत्नी की बहन का रोल किया था। फिल्म में उन्होंने हीरो और हिरोइन को मिलाने का काम किया था। फिल्म 'भोजपुरिया राजा' में सनी को सैकेंड लीड रोल मिला।

Post a Comment

أحدث أقدم