सर्वे के मुताबिक लड़कियां ऐसे लड़कों पर ज़्यादा रीझती हैं


अगर आप जिम में पैसा और पसीना बहाकर सलमान ख़ान की तरह बॉडी और डोले बनाकर सोचते हैं कि अब लड़कियां आप पर फ़िदा हो जाएंगी तो ये आफकी ख़शफ़हमी है।

एक सर्वे के मुताबिक लड़कियां उन लड़कों पर ज़्यादा रीझती हैं जो बॉडी की बजाए अपनी शक़्ल-सूरत पर ज़्यादा ध्यान देते हैं।  सर्वे में ये बात सामने आई है कि  लड़कियां जिम जाने वाले लड़कों से ज्यादा उन पर फिदा होती है जो अपने बाथरूम में सजने-धजने का सामान रखते हैं।

ऐसे लड़के अपने रखरखाव से लड़कियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे मेट्रोसेक्‍सुअल लड़के टिंडर एप पर किए गए एक सर्वे में लड़कियों के चहेते मिले। सर्वे में ये भी पाया गया कि लड़कियों को अलग से दिखने वाले लड़के ज्यादा रास आते हैं। उनके लिए वही स्मार्ट हैं और ये वहीं लड़के  हैं जिनके लिए खुद लड़कियां भी सुंदर दिखना चाहती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم