वृष: उत्साह वृद्धि होगी। हर मामले में दिल की ही सुनेंगे। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे।
मिथुन: बिजनैस डील हेतु दिन अच्छा है। उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटना के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी।
कर्क: बिजनैस डील से लाभ होगा। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हेल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।
सिंह: जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी। परिजनों से तनाव रहेगा। झंझटों वश दिनभर व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभ देगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी।
कन्या: यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा में मनोरंजन होगा। नया साथी मिल सकता है। कुटुंब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से मुलाकात होगी। पार्टनर सपोर्ट करेगा।
तुला: अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। चतुराई से काम लेने पर बचत में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।
वृश्चिक: व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे।
धनु: प्रतिकूल स्थिति है। उधार न दें वरना पैसे फंसेगा। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रख एनर्जी का सदुपयोग कर पेंडिंग वर्क पूरा करेंगे। सेविंग में बदलाव होगा।
मकर: नई डील फाइनल होगी। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज़ मिलेगी। पारिवारिक टेंशन खत्म होगा।
कुंभ: दिन तक जरुरी काम निपटा लेंगे। क्रोध नियंत्रित रखें। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा मिलेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे।
मीन: पुराने मित्र से मिलन होगा। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे लाभ देंगे। सुपाच्य भोजन लेंगे।

إرسال تعليق