हालांकि,इस होर्डिंग में कहीं भी कंडोम शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ है,लेकिन इसमें मैनफोर्स की ब्रांड एम्बेसडर SUNNY LEONE के साथ मैनफोर्स का लोगों और ‘प्ले, लव और नवरात्रि’ की टैगलाइन लोगों को भड़का रही है। ‘खेलो मगर प्यार से’ की टैगलाइन के साथ वडोदरा सहित गुजरात के कई स्थानों पर लगाये गये इन होर्डिंग की वजह से न केवल गुजरात के लोग भड़क उठे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसे आड़े हाथों लिया गया।
इस विवादास्पद एड को लेकर एमएस यूनीवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर अतीत पटेल ने इस पोस्टर की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर एक बहस की शुरुआत की थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा – मुझे इस एड का कंटेंट अनुचित और बढंगा लगा है। ये नौ रातें प्यार करने के बारे में नहीं हैं। यह त्योहार नृत्य करने और कई रीति-रिवाजों के बारे में हैं। अगर कंपनी विज्ञापन करना ही चाहती है, तो इसे कोई और मौका तलाशना चाहिए।



إرسال تعليق