आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रखना हो तो इन छः आदतों को अपनाएं


जीवन जीने का आयुर्वेदिक तरीका व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सबसे सर्वोत्तम है। आजकल खराब जीवन शैली, अधिक तनाव और ज्यादा समय तक बैठे रहने से डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। आज के समय में अच्छे स्वास्थ के लिए हम सभी को इन आदतों को डालना चाहिए।

1. रात का खाना सबसे हल्का होना चाहिए। अधिक खाना खाने की बजाय ज्यादा सलाद खाएं। आठ बजे तक हर हाल में खाना खा लें।

2. रात में देर तक जगने से शरीर का बॉयोलॉजिकल प्रोसेस गड़बड़ हो सकता है। इसलिए हमें जल्दी सोना चाहिए।

3. सूरज निकलने से पहले ब्रह्म मुहूर्त (चार से छह बजे) के बीच उठना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

4. सुबह नाश्ते से पहले अपने पेट को पूरी तरह खाली रखें और नाश्ते के बाद गुनगुने पानी से स्नान करें। अपना दिन शुरू करने से पहले रोजाना मल त्याग और पेशाब करने की आदत डालें।

5. अपने भोजन में पोषक तत्वो जैसै हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सलाद और हल्का प्रोटीन लें। वसायुक्त और रिफाइंड खाद्य पदार्थों से परहेज करें और आहार में साबुत अनाज लें।

6. नहाने से पहले नारियल, शीशम या ऑलिव ऑयल से अपने शरीर की मसाज करें। इससे शरीर फुर्तीला रहता है। लिंफ से पानी को बाहर निकालने से लेकर एंटी एजिंग में शरीर का मसाज काफी फायदेमंद होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم