क्या आप जानते हैं शरीर के हर अंग पर कुछ कहती हैं KISS..


हर कोई अपने- अपने पार्टनर को किस तो करता ही है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किसेज़ भी कुछ कहती है, जो कि हम सुन नहीं पाते क्योंकि हमें उनकी यह भाषा मालूम नहीं होती। तो अगर आप जानना चाहते हैं कि ये किसेज़ क्या ज़ाहिर करती है तो आइए हमारे साथ और हम आपको बताते है कि शरीर के अलग- अलग अंग पर किस करने का क्या मतलब होता है। या फिर यूं कहें की आइए जानते हैं कि क्या कहती है किस.....

गाल पर
गाल पर चुमने से प्राय है कि आप उस व्यक्ति से बहुत प्यार करते हैं। ये किस हम अपने साथी के अलावा अपने माता- पिता, भाई- बहन व बेटा- बेटी को भी करते हैं। यह हमारी प्यार की भावना को प्रकट करता है।

माथे पर
माथे पर किस करने का मतलब है अपने साथी को यह भरोसा दिलाना कि आप उस शक्स की बहुत परवाह करते हैं। आप हर वक्त, हर परिस्थिती में उसके साथ हैं।

हाथ पर
हाथ पर चुमना यानी की आपकी दिल से तारिफ हो रही है। या फिर किसी को सम्मान देने के लिए भी हम हाथ पर किस कर सकते हैं।

पेट पर
जब आपका पार्टनर आपके पेट को चुमता है तो समझ जाएं की जनाब अभी रोमांस के मुड में हैं।

होठों पर
होठों पर चुमने का मतलब है कि वो आपसे बहुत प्यार करते हैं और अपनी जिन्दगी सिर्फ आपके साथ बिताना चाहते हैं।

कान पर
कान पर किस करने का मतलब है कि आपका साथी आपके साथ संबंध बनाना चाहता है।

बटरफ्लाई किस
जब कोई आपके इतना करीब जाए की एक- दूसरे आंखों में देखते- देखते आप किस कर बैठें, तो समझ लिजिए की आप दोनों ही बहुत बूरी तरह से एक- दूसरे के प्यार में पड़ चुके हैं।

आंखों पर
अपने पार्टनर के आखों को चुमने का मतलब है कि आप एक- दुसरे के बहद करीब हैं और बहुत प्यार करते हैं। पति- पत्नी के अलावा कई बार मां भी अपने बच्चों को ये किस करती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم