शोधकर्ताओं ने 198 देशों के एक लाख 40 हजार से भी ज़्यादा लोगों पर ये सर्वे किया। ये रिसर्च लोगों की सेक्स लाइफ में टेक्नॉलाजी की अहमियत जानने के लिए की गई। रिसर्च में पाया गया कि अमेरिका के लोग सबसे अधिक सेक्सटिंग करना पसंद करते हैं और फिर दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के लोग। जबकि जापान और साउथ कोरिया के लोग सबसे कम सेक्सटिंग करते हैं।
रिसर्च में ये भी सामने आया कि कम्यूनिकेट करने का सबसे पुराना तरीका यानि मैसेज करना आज भी युवाओं में बहुत कॉमन है। 35% अमेरिकंस का कहना है कि उन्होनें मैसेज के ज़रिए भी सेक्सटिंग की है और 38% लोगों ने स्नैपचैट से इसका इस्तेमाल किया है। 17 से 19 साल के टीनेजर्स अधिक सेक्सटिंग में इंवॉल्व रहते हैं। रिसर्च में ये भी पाया गया कि लोग टेक्नॉलाजी से अपने आप को अप-टू-डेट रखने के लिए उसका इस्तेमाल अधिक करते हैं ना की केवल रोमांस करने या रिलेशनशिप में पड़ने के लिए।

إرسال تعليق