रिसर्च के मुताबिक, पैसे की कमी आपको आपके पार्टनर से दूर रख सकती है। रिसर्च से ये सामने आया है कि जो लोग इकोनोमिकली साउंड होते हैं उनके सिंगल रहने के चांसेज़ कम होते हैं। सर्वे में पाया गया कि हर सात में से केवल एक ही अमीर पुरुष सिंगल था जबकि आर्थिक रूप से कमजोर पुरुषों के साथ उल्टा था।
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार अगर आप फाइनेंशियली स्ट्रांग हैं तो आपका ध्यान पैसा कमाने के अलावा भी बाकी चीजों में डायवर्ट हो जाता है। जैसे आप सोशली लोगों से अधिक जुड़े रहते हैं। वहीं जो लोग मुश्किल से अपनी गुजर-बसर कर पाते हैं उन पुरुषों के उच्च आय वाले पुरुषों की तुलना में तलाक होने की आशंका भी दोगुनी होती है।

إرسال تعليق