◾ सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि वह बार-बार मना करने के बावजूद सड़क पर उसके आगे चल रही थी।
◾ तलाक का एक और अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि खाने के समय पत्नी ने भेड़ का सिर वाला हिस्सा नहीं परोसा।
◾ दरअसल, इस व्यक्ति ने अपने दोस्तों को दावत दे रखी थी। महिला ने बताया कि मेहमानों के जाने के बाद गुस्से से भरे उसके पति ने उसपर मेहमानों के सामने जलील होने का आरोप लगाते हुए तलाक दे दिया।
◾ सऊदी अरब में ही एक व्यक्ति ने पत्नी को तलाक दे दिया क्योंकि उसने हनीमून के समय पायल पहन रखी थी।
◾ एक और मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया था क्योंकि वह पति के मना करने के बावजूद अपने घरवालों से मिलने के लिए चली गई थी।
◾ सऊदी अरब में तलाक को लेकर काफी महौल गरम है। वहां की औरतें भी इस तरह तलाक दिये जाने के कानून के खिलाफ हैं। माना जा रहा है कि नये निजाम में तलाक के कानून में भी संशोधन होगा

إرسال تعليق