इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित युद्ध पर आधारित होगी। इमरान इस फिल्म के जरिए पहली बार सैनिक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। निर्देशक टोनी डिसूजा ने एक बयान में कहा, "हम कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए फिल्म के लिए कलाकारों का चयन सटीक होना आवश्यक था। हमें खुशी है कि हम मलविका से मिले और उन्हें इस फिल्म में शामिल किया।"
उन्होंने कहा, "हमने मालविका के कई ऑडिशन लिए और उन्होंने सभी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह पहले से ही इस व्यवसाय से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। मालविका एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म कर चुकी हैं और उनका परिवार फिल्म उद्योग से जुड़ा हुआ है।"



إرسال تعليق