जानिए इन पांच में से किस तरह का है आपका अफेयर


प्यार और रिलेशनशिप को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी थ्योरी होती है। जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो शुरूआती दिनों में जो कुछ भी होता है, वो आपको बेहद खूबसूरत लगता है। कई बार जब आपको कोई अच्छा लगता है तो आप इसे प्यार समझ लेते हैं। आप सोचते हैं कि वही आपका सच्चा प्यार है। जबकि इसके कई मतलब हो सकते हैं क्योंकि ये अफेयर भी कई तरह के होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इनमें से आपका अफेयर कौन सा है......

1. दैहिक प्यार
इसे आमतौर पर लोग लस्ट अफेयर भी कहते हैं। इस अफेयर में लोग अपने पार्टनर से सिर्फ सेक्सुअली अटैच होना चाहते हैं। जिन लोगों का अपने सच्चे प्यार के अलावा किसी और के साथ ये अफेयर होता है, वो लोग अपने लस्ट अफेयर के लिए सच्चे प्यार को छोड़ने में बिल्कुल भी भरोसा नहीं रखते हैं।

2. एकतरफा प्यार
इस तरह के अफेयर में लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो जिसके साथ प्यार में हैं, वो उनसे प्यार करता है या नहीं. बस वे खुद ही उसे पागलों की तरह प्यार करते हैं और उसकी हर छोटी-छोटी पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हैं।

3. रिवेंज अफेयर
इस अफेयर का नाम सुनकर आपको शायद कुछ अजीब लग रहा हो, लेकिन दुनिया में कई लोगों का इस तरह का भी अफेयर होता है। ये लोग अपने पार्टनर को नीचा दिखाने के लिए या उनसे किसी तरह का बदला लेने के लिए ये अफेयर चलाते हैं।

4. तन, मन और धन से प्यार
आपने अकसर किसी लड़की या लड़के को ये कहते सुना होगा कि वो अपने साथी को तन, मन और धन से प्यार करते हैं। ये अफेयर कुछ ऐसे ही होते हैं, जिसमें आप अपने साथी से सेक्सुअली और इमोशनली दोनों ही तरह से प्यार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बॉडी एंड सोल वाले इस रिश्ते को तोड़ पाना काफी मुश्किल होता है।

5. भावनात्मक जुड़ाव 
दुनिया के सारे अफेयर की अपेक्षा इमोशनल अफेयर काफी मजबूत होता है। इस तरह के अफेयर में लोग अपने पार्टनर से किसी भी तरह के शारीरिक लगाव की इच्छा नहीं रखते हैं। बस हर समय एक-दूसरे के बारे में सोचते रहते हैं और उनसे बात करने के बहाने ढूंढते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم