उनकी पहली डेब्यू फिल्म बेखुदी थी और इसके बाद काजोल के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
उन्होंने शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।
कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद 24 फरवरी 1999 को काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली और इनके दो बच्चे हुए- बेटी न्यासा और बेटा युग।
शादी के बाद कुछ समय के लिए काजोल ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और इसके बाद उन्होंने फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम किया।
काजोल को कई फिल्मों के लिए बैस्ट एक्ट्रैस के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।






إرسال تعليق