क्या अंगुलियां चटकाने की आदत आपके स्वास्थ्य के लिए हितकारी है?

अंगुलियां चटकाने की आदत अक्सर सबको होती है। कुछ लोग बोरियत में बैठे-बैठे अंगुलियां चटकाने लगते हैं तो कुछ को ऐसा करने से अंगुलियों के जोड़ों में होने वाले दर्द में राहत महसूस होती है। कुछ लोग आदतन ऐसा बार-बार करते रहते हैं। पर क्या ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हितकारी है?


विज्ञान के अनुसार अंगुलियों या हड्डियों के जोड़ों के बीच एक खास लिक्विड पाया जाता है जिसे श्लेष द्रव्य कहते हैं। यह लिक्विड हमारी हडि्डयों को खुरदरा होने और रगड़ खाने से रोकता है। आप कह सकते हैं कि यह जोड़ों के बीच ग्रीस का काम करता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह लिक्विड हमारी हड्डियों के आसानी से मुड़ने के लिए बेहद जरूरी है। अगर ये खत्म हो जाए या कम हो जाए तो हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगेंगी जिससे आपके जोड़ों में दर्द शुरु हो जाएगा। और गठिया जैसी भयानक बीमारी भी हो सकती है।


हालांकि कई शोधों के अनुसार अंगुलियां चटकाने से इस लिक्विड के कम होने, जोड़ों के दर्द होने या हड्डियों में कमजोरी होने का कोई संबंध नहीं है लेकिन फिर भी विशेषज्ञ मानते हैं कि अंगुलियां चटकाना आपकी हड्डियों के लिए ठीक नहीं है। इसके अलावा अगर आप आदतन अपनी हड्डियों के जोड़ों को बार-बार खींचते हैं तो इससे हडि्डयों के बीच गैप भी बन सकता है।


यह सच है कि अंगुलियां चटकाने से जोड़ों के आसपास के मसल्स को आराम मिलता है और लोग भी इसलिए अंगुलियां चटकाते हैं क्योंकि ऐसा करना उन्हें आराम देता है। लेकिन कई अध्ययनों में यह भी दावा किया गया है कि ऐसा करना जोड़ों के लिए हानिकारक है और इससे आपकी काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए अगर आपको भी यह बुरी आदत है तो आपको इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم