◾ आपको बता दें कि पान के पत्तों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पान के पांच पत्तो को एक धागे में बाँधकर सूखने के लिए रख दें, जब ये पत्ते सुख जाएं तो इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें।
◾ कार्य की सफलता के लिए काम पर जाते समय एक पान का पत्ता अपनी जेब में डालकर रखें।
◾ अगर किसी को नजर लग गई है तो व्यक्ति को पान के पत्ते में सात गुलाब की पंखुडिया रखकर खिलाएं, नजरदोष दूर होगा।
◾ रोज सुबह गणेशजी के मंदिर में जाकर एक पान के पत्ते पर घी और सिंदूर मिलाकर स्वस्तिक बनाएं, उस पर कलावे में एक सुपारी को लपेटकर रख दें, धन वृद्धि होगी।

إرسال تعليق