बोलने का तरीका बताता है स्वभाव, ऐसे बोलने वाले व्यक्ति धोखा देने में होते हैं माहिर!


प्राचीन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो मनुष्यों के भविष्य की कई प्रकार से गणना करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा जिसको समुद्र शास्त्र कहते हैं। जो मनुष्य के हाव-भाव, चिन्हों और लक्षणों के आधार पर उस व्यक्ति के बारे में बता सकता हैं। इस शास्त्र के जरिए आप व्यक्ति के बोलने के अंदाज से बता सकते हैं कि उक्त व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा। जानिए मनुष्य के बोलने से जानिए स्वभाव.....

◾ जो व्यक्ति ऊंचे स्वर में बात करते हैं। ऐसे लोग दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करना व अपनी बात दूसरों से मनवाना पंसद करते हैं। वे दूसरे की बात नहीं मानते हैं।

◾ जो लोग धीरे से बोलने वाले, हकला कर बोलने वाले, असंतुलित बोलने वाले व्यक्ति अज्ञान, संकुचित प्रवृत्ति, धूर्त, कामचोर व असफल होते हैं।

◾ कुछ लोग बात करते हैं तो उनकी आवाज कर्कश सुनाई देती हैं। ऐसे लोग बिना किसी लक्ष्य के और अपने जीवन में दुखी रहते हैं।

◾ जिन लोगों की आवाज गम्भीर और संतुलित होती हैं। वे लोग परिवार के प्रति जिम्मेदार होते हैं। साथ ही समाजसेवा के कार्यो में भी सम्मिलित होते हैं।

◾ जो लोग तेज बोलते है। वो व्यक्ति किसी से कोई बात छिपा भी नहीं सकते है और मुंह पर कहने का साहस भी नहीं होता हैं। ये व्यक्ति धोखा देने में माहिर होते हैं।

◾ जिन लोगों की आवाज शेर की तरह सुनाई देती हैं। वे लोग जीवन के सभी सुखों को भोगते हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم