1. खर्राटों की समस्या
मर्दों की तरह कई महिलाओं को भी रात को सोते वक्त खर्राटे लेने की आदत होती है लेकिन उनकी इस आदत की वजह से साथ में सोए पार्टनर को परेशानी हो सकती है।
2. कम्बल खींचना
कई महिलाओं को आदत होती है कि रात को सोते समय चादर या कम्बल को खींचती रहती हैं लेकिन जब ऐसा ही आप अपने पार्टनर के साथ करेंगी तो काफी परेशानी होगी। ऐसे में पहले से ही अपने लिए अलग ब्लैंकेट लें।
3. बेडशीट साफ करें
बेडशीट को हर रोज साफ-सुथरा बिछाएं। हो सकता है कि आपको गंदी चादर की वजह से कोई परेशानी न हो लेकिन पार्टनर को इस वजह से दिक्कत हो सकती है क्योंकि धूल और गंदगी की वजह से चादर बदबूदार हो जाती है।
4. लैपटॉप का इस्तेमाल
काम के लिए लैपटॉप और फोन का इस्तेमाल तो हर कोई करता है लेकिन बेडरूम में सिर्फ अपने पार्टनर को समय दें और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें।
5. जगह के लिए लड़ाई
रात को सोते समय कई बार पार्टनर अपनी जगह से खिसक कर आपके पास आ जाता है और आप मुश्किल से बेड से गिरने से बचती हैं लेकिन इस बात पर पति को उठाकर उसकी नींद खराब न करें। पति को प्यार से आलिंगन दें और अपने लिए स्पेस बनाएं।

إرسال تعليق