बॉलीवुड आइटम डांस के लिए करोड़ों रुपये वसूलती हैं ये 5 आइटम गर्ल

बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में आइटम सॉन्‍ग की एक अलग जगह होती है। कई बार घ‍िसी प‍िटी कहानी वाली फ‍िल्‍में इन सॉग्‍स की वजह से ह‍िट हो जाती है। शायद तभी फ‍िल्‍म मेकर्स भी आइटम सॉन्‍ग के ल‍िए आइटम गर्ल्‍स को मुंहमांगी फीस देने से नहीं कतराते हैं। इंड्रस्‍ट्री में आज कई ऐसी आइटम गर्ल्‍स हैं जो एक आइटम सॉन्‍ग के ल‍िए करोड़ों रुपये वसूलती है। आइए जानें बॉलीवुड की मंहगी आइटम गर्ल्‍स के बारे में...

बि‍पाशा बसु: 



बॉलीवुड की महंगी आइटम गर्ल में अभ‍िनेत्री बि‍पाशा बसु का नाम भी शाम‍िल है। बॉलीवुड में बिपाशा बसु का नाम हॉटनेस और बोल्‍डनेस के लिए मशहूर है। उनके बीड़ी जलईले और फूंक दे जैसे आइटम नंबर काफी हि‍ट भी हुए हैं। आज ब‍िपाशा बसु निर्माता निर्देशकों से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती है।

मलाइका अरोड़ा खान: 



मलाइका अरोड़ा खान का तो जैसे आइटम सॉन्‍ग से कुछ ज्‍यादा ही गहरा र‍िश्‍ता है। मुन्नी बदनाम और अनारकली जैसे सुपरहिट आइटम नंबर देने वाली मलाइका अरोड़ा खान दर्शकों के बीच उतनी ही हिट हैं। आज भी निर्माता उनके आइटम नंबर के लिए 1 करोड़ रुपये देने को तैयार रहते हैं।

सनी लियोनी: 



महंगी आइटम गर्ल में दूसरा नाम सनी लियोनी का ल‍िया जाता है। एक्‍ट्रेस सनी लियोनी एक सॉन्ग के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। लैला मैं लैला, बेबी डॉल, देसी लुक जैसे तमाम आइटम नंबर कर चुकीं है। इनके आइटम सॉन्‍ग काफी पॉपुलर भी हुए।

मल्लिका शेरावत: 



महंगी आइटम गर्ल्‍स में भला अभ‍िनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम न ल‍िया। बॉलीवुड की हॉट आइटम गर्ल्स में ग‍िनी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने भी जलेबी बाई और रजिया जैसे तमाम गानों से लोगों का द‍िल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मल्लिका शेरावत भी अपने एक आइटम सॉन्‍ग के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

करीना कपूर खान: 



इनमें सबसे पहला नाम बेबो यानी क‍ि करीना कपूर खान का है। आज करीना कपूर आइटम नंबर करने के मामले बॉलीवुड की सबसे महंगी डांसर है। करीना अपने एक आइटम नंबर के लिए करीना 5 करोड़ रुपये लेती हैं।  छम्मक-छल्लो, फेवीकॉल , हलकट जवानी, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना जैसे सुपरहिट आइटम नंबर दे चु‍कीं । 

Post a Comment

أحدث أقدم