शादी से पहले बॉलीवुड की इस हसीना के लिए धड़कता था सौरव गांगुली का दिल!


किंग, बंगाल टाइगर और दादा के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने बतौर कप्‍तान टीम इंडिया को वैसी मजबूती दी, जो कोई नहीं दे पाया। जिस वजह से क्रिकेट वर्ल्ड के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली का नाम टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में लिया जाता है। जहां सौरव गांगुली अपने समय में अपनी शानदार बैटिंग, अच्छी कप्तानी के लिए खबरों में रहते थे लेकिन तभी वो बॉलीवुड की इस हसीना के साथ लव अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहने लगे ….

क्रिकेट फैन्स में सौरव गांगुली की लव स्टोरी आइडियल मानी जाती है। लेकिन तभी शादी के लगभग डेढ़ साल के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा से सौरभ के अफेयर बातें सामने आने लगी। दोनों के बीच मुलाकात 1999 वर्ल्ड कप के दौरान लंदन में हुई थी। 2001 में दोनों का रिलेशनशिप तब सुर्खियो में आया जब दक्षिण भारत के कई अखबारों में दोनों की फोटोज छपी। तो वहीं दोनों को आंध्रप्रदेश के चित्तूर के एक मंदिर में एक साथ देखा गया। जिसके बाद कई दिनों तक उनके प्रेम प्रसंग के बारे में मीडिया में खबरें छाई रहीं।

इस अवैध रिलेशनशिप से सौरव गांगुली की शादीशुदा जिंदगी में उथल पुथल मच गई। तो वहीं जब उनकी पत्नी डोना को गांगुली के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने तलाक देने का मन बना लिया, लेकिन गांगुली अपनी पत्नी के खातिर नगमा से दूर हो गए। फिलहाल एक इंट्रव्यू के दौरान नगमा ने सौरव के साथ अफेयर को लेकर खुलासा किया कि अब यह बीती बात है।

Post a Comment

أحدث أقدم