क्या आप जानते हैं आयुर्वेदिक नींबू की चाय बनाने का सही तरीका?


निम्बू के फायदे अक्सर नींबू को खाने में सलाद में या फिर नींबू पानी के रूप में प्रयोग करते हैं। और बहुत सी बीमारियों का इलाज घरेलू नुस्खे से करने में भी नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का प्रयोग कहां चाहे किसी भी तरीके से करो यह शरीर को फायदा ठीक करता है। पर क्या आप यह जानते हैं कि नींबू की चाय बना कर भी पी सकते हैं तो चलिए जानते हैं आयुर्वेदिक नींबू के चाय कैसे बनाते हैं......

सामग्री:-
दो कप पानी
दो कप लेमन टी के लिए
दो चम्मच चीनी बिना चीनी के भी लेमन टी बना सकते हैं
आधा चम्मच चाय की पत्ती
आधार नींबू
थोड़ा सा काला नमक

बनाने का तरीका:-
नींबू के चाय को हम ताजे नींबू से भी बना सकते हैं या फिर बाजार से लेमन टी बैग भी खरीद सकते है। लेमन ट्री को गर्म और ठंडे किसी भी तरीके से पी सकते हैं। लेमन टी बनाने का तरीका बहुत आसान है।

सबसे पहले दो कप पानी उबालने और उसमें आधा चम्मच चाय की पत्ती और दो चम्मच चीनी डाले। अगर आप वेट लॉस के लिए लेमन टी बना रहे हैं। तो चीनी कम डालें या फिर डाले ही नहीं। चाय पत्ती डालने के बाद से ज्यादा देर पानी ना उबालेे नहीं तो पानी कड़वा हो जाएगा।

जब पानी में चाय की पत्ती का रंग आ जाए। तब गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। अब इस में आधे नींबू और चुटकी भर काला नमक डाले अब आपकी लेमन टी पीने के लिए तैयार है।

Post a Comment

أحدث أقدم