अघोरियों को डरावना या खतरनाक साधु भी समझा जाता है लेकिन अघोर का अर्थ है अ+घोर यानी जो घोर नहीं हो, डरावना नहीं हो, जो सरल हो, जिसमें कोई भेदभाव नहीं हो। अघोरियों का वास्तविक रूप देखकर एक बार के लिए आप डर सकते हैं।
प्रायः अघोरियों को श्मसानवासी कहा जाता है। इसका कारण शायद यह है कि उनकी साधना में श्मशान का विशेष महत्व है। इसलिए वे अक्सर शमशान में ही वास करना पंसद करते हैं। कहते हैं अघोरी श्मशान में इसलिए साधना करते हैं कि अलौकिक शक्तियां, आत्माएं आदि उनकी साधना में सहायक होती हैं और उनकी मदद से साधना शीघ्र फलदायी होती हैं। दूसरा कारण यह बताया जाता है कि साधारण मानव श्मशान से दूर-दूर रहते है, इसीलिए साधना में कोई बाह्य विध्न नहीं पड़ता है।



إرسال تعليق