ये फोटो दीपिका के कमरे में ली गई इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो को वो बचपन में काफी पसंद करती थी। लियोनार्डो की सुपरहिट फिल्म 'टाइटैनिक' की कई तस्वीरें उनके कमरे में लगी हुई हैं। बता दें कि दीपिका की यह तस्वीर 12 साल पुरानी हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि 12 साल पहले बॉलीवुड की मस्तानी कितनी सुंदर और मासूम लगती थी हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि दीपिका बहुत खूबसूरत हैं।
दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लाइक्स और ढाई हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लाखों फैन्स के साथ दीपिका के कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को भी यह तस्वीर काफी पसंद आई, उन्होंने दीपिका की इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन भी दिया. बताते चलें कि, अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे की तस्वीरों पर रिएक्शन देना नहीं भूलते।



إرسال تعليق