बच्चे के साथ सेल्फी लेती माँ की तस्वीर जानिए क्यों हो रही है वायरल!


जहां एक तरफ संसद के सेंट्रल हॉल में नई टैक्स व्यवस्था की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था तो वहीं राजस्थान के जयपुर में भी एक ऐतिहासिक वाक्या हुआ।

जयपुर में ठीक उसी वक्त एक बच्चे ने जन्म लिया जिस वक्त पीएम मोदी और राष्ट्ररति प्रणब मुखर्जी के हाथों देशभर में GST को लागू किया गया। अब आप सोचेंगे कि इस समय तो देश में न जाने कितने बच्चों ने जन्म लिया होगा फिर इस बच्चे का जन्म क्यों खास था तो आपको आपको बता दें कि इस बच्चे का जन्म इसलिए खास था क्योंकी इस बच्चे की मां ने बच्चे का नाम ही GST रख दिया।

राजस्थान के ब्यावर में 30 जून की आधी रात को 12.02 बजे इस बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे और मां की एक तस्वीर सामने आई है। अपने नवजात बच्चे के साथ सेल्फी ले रही मां बेहद खुश नजर आ रही है, जबकि मां की गोद में वह सुकून की नींद सो रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم