राशिफल : 28 जून 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: सफलता में विलंब होगा। गैर सांस्कारिक कार्य की ओर मन आकर्षित होगा। मन अरुचि का शिकार रहेगा। शाम तक विवादों का समाधान निकलेगा।

वृष: कानून की अवहेलना से समस्या होगी। निवेश क्षेत्र में इन्वैस्टमैंट की प्लानिंग बनेगी। एजुकेशन से करियर में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद होंगे।

मिथुन: पुरानी समस्या का हल निकलेगा। लक्जरी से मन लालायित होगा। स्टूडैंट्स ग्रहों की अनुकूलता से लाभांवित होंगे। करियर नई दिशा में सक्रिय होगा।

कर्क: करियर में प्रगति होगी। मन अस्थिर रहेगा। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। धोखाधड़ी का शिकार होंगे। मित्रों के व्यवहार में बदलाव आएगा।

सिंह: परिजनों के उत्तरदायित्व की चिंता सताएगी। प्रोफैशन में अस्थिरता रहेगी। बिजनैस में मंदी से कार्य पैंडिग रहेंगे। समय निवेश में हानि के संकेत दे रहा है।

कन्या: कामकाज में भरसक प्रयास करेंगे। काम बिगड़ने से मनोबल कमजोर होगा। निजी जीवनशैली में बदलाव आएगा। जरूरी काम पहले संपन्न करें।

तुला: आर्थिक तंगी वश परिजनों से मन-मुटाव बढ़ेगा। उत्साह में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का भाग्योदय होगा। रोजगार में सफलता से धन लाभ होगा।

वृश्चिक: आकस्मिक धनलाभ से मानसिक चिंताएं कम होंगी। निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे। समय अटका हुआ धन मिलने के संकेत दे रहा है।

धनु: नए तरह के कामकाज का आयोजन होगा। मन कामकाज में तल्लीन रहेगा। कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। बिगड़े स्वास्थ्य हेतु डॉक्टर की सलाह लेंगे।

मकर: व्यर्थ की उलझने रहेंगी। उम्मीद से ज्यादा काम रहेगा। अधिकारी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लाभ मार्ग अवरूद्ध रहेगा। पैरेंट्स हेतु चिंता रहेगी।

कुंभ: कटुभाषा पर संयम रखें। समय पक्ष में है। प्रेरणा से सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। लाभ का अवसर मिलेगा. सहयोगियों का पूरा सहयोग करेंगे।

मीन: परिवार में बेचैनी अनुभव करेंगे। समय स्थान परिवर्तन के संकेत दे रहा है। आर्थिक दबाव बना रहेगा। कर्जों के कारण प्रतिष्ठा पर दाग लगेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم